{"_id":"6a28791e2596d29118046eca","slug":"electricity-poles-were-broken-in-the-storm-leaving-10-villages-without-power-for-24-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-178907-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी में टूटा बिजली का पोल, 24 घंटे गुल रही 10 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी में टूटा बिजली का पोल, 24 घंटे गुल रही 10 गांवों की बिजली
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल बहाली की मांग उठाई
चिउटहां। सोमवार की शाम आई आंधी-बारिश की वजह से विकास खंड सिसवा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। रुद्रापुर गांव में बिजली का पोल टूटकर गिर जाने से सिसवा हाइडिल से जुड़े हेवती, रुद्रापुर, कारीडीहां, चनकौली, श्रीनगर समेत करीब 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं रुद्रापुर में खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
ग्रामीणों के अनुसार, आंधी के बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोगों को अंधेरे तथा उमस भरी गर्मी में गुजारनी पड़ी। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हुए। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद मरम्मत कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई।
हेवती निवासी रामनिवास तथा चनकौली निवासी शेषमणि, रामदास चौधरी, ऋषिकेश पटेल, श्यामलाल भारती, दिनेश पांडे सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त पोल और लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। एसडीओ सिसवा आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वहीं रुद्रापुर में पोल जा रहा है। जल्द ही वहां की भी बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।