फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to simplify the process of recording the Gond-Dhuria community's caste in the census.

Maharajganj News: जनगणना में गोंड-धुरिया समाज की जाति दर्ज करने की प्रक्रिया सरल करने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demand to simplify the process of recording the Gond-Dhuria community's caste in the census.
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक हुई। इसमें जनजातीय समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग की गई। पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के दौरान गोंड और धुरिया जनजाति के परिवारों की जाति दर्ज करने की प्रक्रिया स्पष्ट और सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने कहा कि प्रथम चरण की जनगणना के दौरान कुछ प्रगणकों और सुपरवाइजरों पर गोंड समाज के परिवारों के साथ भेदभाव करने की शिकायतें मिली थीं। इससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रक्रिया स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार जाति प्रमाणपत्र बनवाने में भी गोंड जनजाति के विद्यार्थियों को जांच के नाम पर परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने जाति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और पात्र लोगों को अनावश्यक दौड़भाग से राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में नौतनवा तहसील में थारू जनजाति के कथित फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच कर उन्हें निरस्त करने की मांग भी उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग दोहरी नागरिकता का लाभ लेकर जनजातीय अधिकारों का लाभ उठा रहे हैं। संगठन ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में अखिलेश गोंड, रामप्रवेश गोंड, दीपक गोंड, रजत गोंड, संदीप गोंड, बाबूलाल गोंड, वरिष्ठ गोंड, राकेश गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed