फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Fair: 1,540 patients examined; 228 people suffering from fever attended.

आरोग्य मेला : 1540 मरीजों की जांच बुखार से पीड़ित 228 लोग पहुंचे

Mon, 21 Sep 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: 1,540 patients examined; 228 people suffering from fever attended.
फोटो कैप्शन : नौतनवा स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करतीं चिकित्साधिका
महराजगंज। बदलते मौसम के बीच रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1540 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इनमें 615 महिलाएं, 756 पुरुष और 169 बच्चे शामिल रहे। जांच में 228 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-जुकाम, बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने पनियरा ब्लॉक के मौलागंज पीएचसी, सदर ब्लॉक के बागापार, फरेंदा ब्लॉक के लोक विद्यापीठ पीएचसी और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अड्डाबाजार पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। लक्ष्मीपुर के अड्डाबाजार स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11:35 बजे प्रभारी चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। उस समय तक 19 मरीजों की जांच हो चुकी थी। रानीपुर निवासी कृति सर्दी-जुकाम की दवा लेने पहुंचीं। रानीपुर टोला पांडेयपुर निवासी रामनौमी ने कई दिनों से हिचकी की समस्या बताई। वहीं शकुंतला ने खून की कमी और चलने में परेशानी की शिकायत की।
विज्ञापन

डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर उनके अलावा डॉ. बालकेश्वर की तैनाती है, जो अवकाश पर हैं। लैब टेक्नीशियन अनुप सिंह, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार अग्रहरी, चौकीदार दिलीप और एएनएम शरोज तैनात हैं। केंद्र पर बीडाल, मलेरिया, आरबीएस, स्कूटम और एचआईवी जांच के साथ प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है। रविवार को सर्दी-जुकाम, बुखार और दाद-खाज-खुजली के मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे पीएचसी बभनौली माफी में फार्मासिस्ट नवीन कुमार जायसवाल मरीजों को देखते मिले। केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में मौके पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। एएनएम निरमा यादव, वार्ड बॉय शिवा यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमेश सिंह मौजूद रहे। फार्मासिस्ट ने बताया कि तब तक 15 मरीजों की जांच की जा चुकी थी। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक थे। फरेंदा क्षेत्र के लोक विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे डॉ. प्रकाश कुमार मरीजों का उपचार करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed