फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity consumers will get exemption from surcharge under Samadhan Yojana

Maharajganj News: बिजली उपभोक्ताओं को समाधान योजना में सरचार्ज सेे मिलेगी छूट

Sat, 07 Dec 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers will get exemption from surcharge under Samadhan Yojana
महराजगंज। विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना की घोषणा की गई है। यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरण में चलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को निगम की वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा। मूल बकाये का 30 फीसदी भी जमा करना होगा। बाकी बकाये के सरचार्ज में छूट दी जाएगी। बिजली उपभोक्ता इस योजना के तहत 15 से 31 दिसंबर तक उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिलों के बकाया राशि को जमा कर लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जिले के 100 सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं पर बकाया अदा करने में सरचार्ज पर छूट देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में रहेगी। 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक योजना लागू रहेगी। पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 16 दिन, दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 15 दिन, तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी 16 दिन रहेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक के बकाया बिजली बिलों के सरचार्ज में छूट दी जाएगी। एकमुश्त भुगतान के साथ किस्तों में भी भुगतान का विकल्प मिलेगा। पहले चरण में उपभोक्ताओं को अधिक छूट प्राप्त होगी। एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को पहले चरण में बकाए के एकमुश्त भुगतान पर बिलों के सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। पहले चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में 75 प्रतिशत, दूसरे चरण में 65 प्रतिशत और तीसरे चरण में 55 प्रतिशत छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed