{"_id":"64e65de4c343e99aa40df664","slug":"electric-bus-service-will-run-in-the-city-street-lights-will-be-installed-in-the-extended-range-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-4427-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर में चलेगी इलेक्टि्रक बस सेवा, विस्तारित सीमा में लगेगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर में चलेगी इलेक्टि्रक बस सेवा, विस्तारित सीमा में लगेगी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
फोटो
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जेसीबी क्रय करने के लिए भी बोर्ड ने दी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर वासियों को जल्द ही नगर सीमा में इलेक्टि्रक बस से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विस्तारित सीमा में सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। एक जेसीबी मशीन की भी खरीददारी होगी। नगर पालिका बोर्ड ने इन सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान कर दी है।
बोर्ड की तीसरी बैठक पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में हुई। कार्यालय अधीक्षक की ओर से पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद शुरू हुई बैठक में टैक्सी स्टैंड के बकाएदारों के बोली एवं पंजीकरण को प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय लिया गया। दो प्रतिशत स्टांप शुल्क की धनराशि से शहीद बाबा के मजार का जीर्णोद्धार कराने व बस स्टेशन पर स्थापित आरओ प्लांट को दूसरे स्थान पर स्थापित करने पर सहमति बनी। इस दौरान सिद्धार्थनाथ शुक्ला, दीपक, सुराती देवी, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ, राजेंद्र गौतम, ऋषिकेश, रोहिणी, अजय गुप्ता, दुर्गावती, राणा पटेल समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सभासदों ने भी रखे अपने प्रस्ताव
सभासद सावित्री देवी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौंड़ीकरण के बाद मऊपाकड़ तिराहे पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग की। बृजेंद्र पटेल ने धर्मशाला की डेंटिंग-पेंटिंग व सफाई कराने, सदरे आलम ने रामजानकी मंदिर में आरओ प्लांट लगाने, राहुल पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के किनारे होटल व शोरूम के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाने, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने, ब्रजकिशोर सिंह ने नेहरू नगर तालाब में फव्वारा लगाने व अमितेश गुप्ता ने अंत्येष्टि स्थल के जीर्णोद्धार की मांग की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खरीददारी की चर्चा पर जोर, वार्ड की समस्या पर गंभीरता नहीं
बरसात के मौसम में वार्ड के अंदर जलभराव व सफाई की समस्या बनी हुई है। पुरानी आबादी के पूरे हिस्से में पेयजल के लिए पाइपलाइन का विस्तार नहीं हो सका है। बांस-बल्ली पर केबल झूल रहे हैं, इन बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की बजाए बोर्ड ने क्रय किए जाने वाली सामग्री पर देर तक चर्चा करने मेेंं रुचि दिखाई।