{"_id":"6a5544ef078871f0cc0e9781","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-while-returning-home-after-paying-electricity-bill-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-181147-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली बिल जमा कर घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली बिल जमा कर घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरंदरपुर पंप के पास हुआ हादसा
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोनौली-गोरखपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर कार की टक्कर से किशोर निवासी ग्राम सिंहपुर थरौली, टोला खुखुड़ियहवा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, किशोर (60) निवासी ग्राम सिंहपुर थरौली, टोला खुखुड़ियहवा सोमवार को रानीपुर बिजली का बिल जमा करने गए थे। बिल जमा करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह पुरंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कनौजिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।