{"_id":"6a20917d9e22e170020d9da0","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-178558-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
लेहड़ा खास के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया गया अस्पताल
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे लेहड़ा खास गांव के पास हुआ हादसा
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे लेहड़ा खास गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वाहन चालक मौके से भाग निकला।
फरेंदा थाना क्षेत्र के चौतरवां निवासी मुक्तार अली (60) बुधवार को दिन में 11 बजे साइकिल से रानीपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह पिपरामौनी चौराहे से आगे पहुंचे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन और चालक की तलाश के लिए सड़क के किनारे होटलों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।