फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight people injured after entering a house due to old enmity

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, आठ लोग घायल

Sun, 17 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured after entering a house due to old enmity
पीड़ित ने सदर कोतवाली में दी तहरीर, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव के टोला हरैया में कटहल तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पीड़ित अमेरिका ने बताया कि वह अपनी जमीन से कटहल तोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि छब्बूलाल, हीरालाल, संजय, भोला, सोनू, मनोज और वीरेंद्र सहित कई लोग गोलबंद होकर उनके घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में मुन्ना के सिर में गंभीर चोट आई और उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा सोहन, त्रिभुवन, श्रीभागवत, रामसूरत, संध्या, अनुराधा, विद्यावती और सुभावती भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि कटहल वाली जमीन नहीं छोड़ी गई तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर चली गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। मुन्ना की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अमेरिका ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed