फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid-ul-Azha: Prayers for prosperity and progress in the country

ईद-उल-अजहा : देश में खुशहाली और तरक्की की मांगी दुआ

Mon, 17 Jun 2024 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Jun 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha: Prayers for prosperity and progress in the country
महराजगंज। ईद-उल अजहा पर जिले के ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदाकर देश में खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी दी गई। परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे भी सजधजकर नमाज अदा करने पहुंचे थे। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रही।
विज्ञापन

शहर में नूरी जामा मस्जिद स्थित ईदगाह में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज सात बजे पढ़ी गई। मस्जिद के इमाम कारी इरशाद ने नमाज अदा कराई। तकरीर में उन्होंने कहा कि कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है। हमें एक-दूसरे के काम आना चाहिए और दिखावे से बचना चाहिए। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए।
विज्ञापन

बेहतरीन इंसान वही है, जो किसी को तकलीफ न पहुंचाए। अल्लाह उस व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो दूसरों के काम आता है। हमें दूसरों की खुशी का ध्यान रखना चाहिए। गरीबों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए। ग्राम सभा परसौनी ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद उमर निजामी, जगदौर में मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन, सिंदुरिया स्थित ईदगाह में इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन, परसा चक गोबरही में इमाम हाफिज इमरान ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज पढ़ी गई। पनियरा स्थित जमा मस्जिद में सात बजे हाफिज यासीन ने नमाज अदा कराई। सोहांस ईदगाह में मौलाना जब्बार ने 7.15 बजे, जंगल बड़हरा हाड़तोड़वां ईदगाह में हाफिज अल्ताफ ने, सोनबरसा स्थिति मस्जिद में मौलाना अमानुल्लाह ने नमाज अदा कराई।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद पर्व पर सोमवार की सुबह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। ठूठीबारी, अराजी बैरियां, रामनगर देवान टोला, बोदना, कटखोर, लोहरौली, जमुईकला, बेलवां, डिगही, चटिया, भगवानपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली, शेख फरेंदा में नमाज पढ़ी गई। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के नगर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों, मस्जिदों में बकरीद नमाज अदा की गई। अशरफी जामा मस्जिद, हुसैनिया ईदगाह, अशरफी ईदगाह मधुबनवा, ईदगाह भुंडी मुहल्ला, गौशिया मस्जिद ठूठीबारी चौराहा, अकबरी जामा मस्जिद नई बस्ती, बैरवा बनकटवा के दारुल उलूम गौसिया, बैरवा चंदनपुर स्थित मदरसा, खोरिया बाजार, देवपुर, चकदह आदि गांवों के ईदगाहों में नमाज हुई।

उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मौजूद रहे। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। नयनसर बंजरहा सोनबरसा, लेहड़ा, गुजरौलिया, सोनाबन्दी, गोपालपुर, महुलानी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह 6 बजे से 7:30 बजे के बीच नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed