फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid preparations intensify...clothes shopping increases

Maharajganj News: ईद की तैयारी तेज...बढ़ी कपड़ों की खरीदारी

Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Eid preparations intensify...clothes shopping increases
कपड़ी की दुकान।
महराजगंज। होली का उत्साह थमने के बाद बाजार में ईद की खरीदारी तेज हो गई है। सर्वाधिक बिक्री कपड़ा बाजार में है। रेडीमेड के साथ ही ईद में थान के कपड़े भी खूब बिक रहे हैं। युवाओं को लखनऊ का कुर्ता व चूड़ीदार पायजामा तो बच्चों को पठानी सूट भा रहा है। वहीं ईद पर युवतियों व महिलाओं को हल्के रेडीमेड सूट की जगह थान के कपड़ों की वेरायटी पसंद आ रही, जिसे वह मनचाहे लुक में तैयार कर रहीं हैं।
विज्ञापन

ईद की तारीख अभी तय नहीं है। मीठी सेंवई के लिए जाना जाने वाला त्योहार चांद रात के हिसाब से 17 अथवा 18-19 मार्च को पड़ सकता। त्योहार को लेकर इन दिनों शहर के बाजारों में रौनक देखी जा रही है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोग परिवार के साथ बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कपड़ों व अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए फैशन के कुर्ता-पायजामा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर होते-होते बाजार में भीड़ बढ़ रही। देर शाम तक लोगों की आवाजाही देखी जा रही है।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के थोक विक्रेता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि महिलाओं, युवतियों और युवाओं की खासी भीड़ परिवार के लिए नए कपड़े, बच्चों के लिए आकर्षक परिधान और ईद से जुड़ी अन्य वस्तुएं खरीद रहे हैं। सुबह से ही कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ दिख रही है। अंबे अग्रहरि ने बताया कि इस बार लखनऊ के कुर्ता-पायजामा के साथ आधुनिक डिजाइन के कुर्तों की मांग काफी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में कॉटन के हल्के और आरामदायक कुर्तों के साथ चिकन कढ़ाई वाले कुर्तों की मांग सर्वाधिक है। इसके अलावा शॉर्ट कुर्ती, कुर्ते के साथ पैंट पहनने का चलन भी युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

कारोबारी नरेश का कहना है कि इस बार पठानी सूट और स्टाइलिश कुर्ता-पायजामा भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। कई युवा नए ट्रेंड के अनुसार अलग-अलग रंगों और डिजाइन के कुर्ते व जींस पैंट की मैचिंग तलाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed