{"_id":"6ae8f668d7de32c7dd0bb0d1","slug":"efforts-to-ease-the-movement-of-devotees-on-the-ghat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188451-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ महापर्व को लेकर घाट पर तैयारियां तेज, सेवा समितियों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ महापर्व को लेकर घाट पर तैयारियां तेज, सेवा समितियों ने संभाली कमान
विज्ञापन
सोनौली। छठ महापर्व को लेकर आदर्श नगर पंचायत सोनौली में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए छठ सेवा समिति एवं हनुमान सेवा समिति सोनौली ने घाट की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली है।
सोमवार की दोपहर समितियों के सदस्य श्यामकाठ स्थित रोहिन नदी के तट पर छठ घाट को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने में जुटे हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बबलू सिंह और समाजसेवी बैजू यादव की देखरेख में रोहिन नदी के दक्षिणी ढलान पर छठ घाट तैयार कराने का कार्य शुरू कराया गया है। घाट की साफ-सफाई, जमीन का समतलीकरण और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए जेसीवी मशीन लगाकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति के सदस्य भी पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। छठ महापर्व पर श्यामकाठ स्थित रोहिन नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान प्रवीण मद्धेशिया, नीरज गुप्ता, सभासद राजकुमार नायक, गंगा प्रजापति, सुनील सिंह, अशोक जायसवाल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।