फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Effigy of Bihar's Maulana burnt at Gandhi Chowk

Maharajganj News: गांधी चौक पर बिहार के मौलाना का फूंका पुतला

Wed, 11 Mar 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Bihar's Maulana burnt at Gandhi Chowk
नौतनवा। सीएम योगी की माता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगा मंगलवार की सुबह हियुवा नेता नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने नगर के गांधी चौक पर मौलाना सलीम का पुतला फूंका। लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

साथ ही गृहमंत्री भारत सरकार को संबंधित पत्र मौके पर पहुंचे एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। हियुवा नेता नरसिंह पांडेय ने कहा कि बिहार के मौलाना की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। इस दौरान हियुवा नेता नरसिंह पांडेय, वीरेंद्र कुमार, प्रिंस पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, उपेन्द्र चौधरी, गिरिजेश, शेषमन, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा, संजय, अनिल, शिवेंद्र यादव, लक्ष्मण साहनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed