फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ED raids cloth merchant's house

महराजगंज : कपड़ा व्यापारी के घर ईडी का छापा

Fri, 03 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
ED raids cloth merchant's house
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित कपड़ा व्यवसाई के घर छापामार के दौरान मौजूद  ईडी 
महराजगंज/नौतनवा। कस्बे के इंदिरा नगर में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कपड़ा व्यापारी गणेश मद्धेशिया के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि विदेशी मुद्रा के हवाला कारोबार की शिकायतों पर टीम ने जांच की। करीब 14 घंटे जांच के बाद टीम कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर लौट गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है की ईडी की टीम बुधवार से ही नौतनवा में डेरा डाले हुए थी। बृहस्पतिवार को टीम के गणेश के घर पहुंचने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। गणेश को जांच की सूचना देकर टीम घर भीतर दाखिल हो गई। टीम ने व्यापारी के परिजनों के मोबाइल ले लिए और दरवाजे बंद करा दिए। देर शाम तक जांच जारी रही। चर्चा है कि विदेशी रकम के लेनदेन और जीएसटी में हेराफेरी आदि को लेकर जांच की गई। नेपाल सीमा पर स्थित कस्बे में ईडी की टीम के पहुंचने के बाद बड़ी कार्रवाई का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गणेश मद्धेशिया कपड़े के थोक व्यापारी हैं और नेपाल में भी उनका व्यवसाय है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नौतनवा के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि व्यापारी के घर ईडी की छापेमारी की जानकारी मिली है, जांच की वजह नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 साल से कपड़ा व्यवसाय में जुटा है परिवार
नौतनवा। कपड़ा व्यापारी गणेश मद्धेशिया का थोक कपड़ा का कारोबार है। इनका नौतनवा के अलावा नेपाल में भी कारोबार है। 30 वर्षों से गणेश के पिता स्वर्गीय श्रीपत मद्धेशिया फेरी लगाकर कपड़े की बिक्री करते थे। शुरुआत में स्थिति ठीक नहीं थी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की। पिता के बाद गणेश मद्धेशिया ने कारोबार शुरू की तो झंझावतों का सामना करना पड़ा। वक्त के साथ धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया। इस समय बड़े पैमाने पर हो गया है। बताया गया कि सूरत व अन्य महानगरों से माल मंगाया जाता है। गणेश मद्धेशिया के भाई साेनू हैं। इनकी नौतनवा कस्बे में दो कपड़े की दुकान है, जो अस्पताल चौराहा और न्यू मार्केट में है। सूत्रों की माने तो नेपाल के भैरहवा, भालुआरी, बुटवल, परासी समेत कई जगहों पर कारोबार है। पहले गणेश मद्धेशिया भी फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। साथ में गणेश ओर उनके छोटे भाई सोनू दुकान पर कार्य रहते थे। अब कपड़ा का कारोबार बड़े पैमाने पर हो गया।



बाहर से भी लाए गए कागजात
टीम कारोबारी के घर के अंदर जांच कर रही थी तो कुछ कर्मी बाहर भी आकर फिर अंदर जा रहे थे। बाहर से भी कुछ कागजात मंगाए गए थे। कौन से प्रपत्र मंगाए जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। जांच के दौरान व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले कर्मी अंदर बाहर होते रहे। जरूरी सामान को अंदर पहुंचा रहा था। जांच टीम की गाड़ी पर लखनऊ का नंबर था। वहीं व्यापारी के घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed