फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ECG testing facility will be available at PHC

Maharajganj News: पीएचसी पर मिलेगी ईसीजी जांच की सुविधा

Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
ECG testing facility will be available at PHC
जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो अर्बन पीएचसी संचालित
विज्ञापन

पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को ईसीजी करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की। अब पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात चिकित्सक ही ईसीजी की जांच करेंगे। इससे सीने में दर्द, अनियमित हृदयगति या हृदय संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को ईसीजी कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो अर्बन पीएचसी संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षो में ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीने में दर्द, अनियमित धड़कन, अचानक बेचैनी व अन्य हृदय संबंधी लक्षणों की स्थिति में मरीज को तत्काल ईसीजी की जरूरत पड़ती है, लेकिन गांवों में यह सुविधा न होने से मरीजों को प्राथमिक स्तर पर जांच नहीं मिल पाती। परिवहन व्यवस्था की कमी तथा दूरी अधिक होने के कारण कई बार मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हर पीएचसी पर ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से बताया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को ईसीजी मशीन के संचालन, उसकी रिपोर्ट समझने और आपात स्थिति में शुरुआती उपचार की जानकारी देने के लिए एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों को ईसीजी मशीन की तकनीकी जानकारी, इलेक्ट्रोड लगाने की विधि, रिपोर्ट में नजर आने वाले संकेतों की पहचान और हृदय की धड़कन में गड़बड़ी के आधार पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पीएचसी पर इस सुविधा के शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ उन मरीजों को मिलेगा जिन्हें अचानक सीने में दर्द या हृदय से संबंधित समस्या होने पर तत्काल जांच की आवश्यकता होती है। गांवों में रहने वाले ऐसे कई मरीज समय पर जांच न होने के कारण गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed