फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to less number of buses, problems in traffic increased, problems for passengers

Maharajganj News: बसें कम होने से आवागमन में बढ़ी समस्या, यात्रियों को परेशानी

Sat, 25 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Due to less number of buses, problems in traffic increased, problems for passengers
सोनौली। डिपो में आठ बसें कम हैं। इस वजह से गोरखपुर रूट पर आने जाने वाले यात्रियों को समस्या हो रही हैं। बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। डिपो के अधिकारियों के अनुसार चुनाव के बाद समस्या दूर हो जाएगी। यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है। बसें मिलने पर देरी होने के कारण यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली जाने वाले रूट पर दो बसें बंद हैं। इसके कारण दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोनौली और नौतनवा में यात्री बस का इंतजार घंटों तक करते नजर आए। दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

चुनाव में सोनौली बस डिपो से 30 यात्री बसों का अधिग्रहण किया गया। इसमे दिल्ली के साथ ही कानपुर, बनारस, मथुरा, आगरा, देवरिया सहित अन्य मार्ग में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर मतदान पूर्ण होने से 22 बसे डिपो में लौट आई हैं। लेकिन गोरखपुर दिल्ली रूट की आठ बसों की कमी के कारण यात्री परेशान हैं। दीपक थापा निवासी बुटवल ने बताया कि दिल्ली आनंद विहार के पास एक कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह दिल्ली जाना था। लेकिन पता चला बस अभी दो घंटे देर से जाएगी। इसी तरह सुमित्रा न्योपाने निवासी भैरहवा अपने बच्चों के साथ दिल्ली पहाड़गंज जा रही थीं। लेकिन बस नहीं मिला इंतजार करने के बाद निजी बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुई। भीषण गर्मी में उसके साथ तीन बच्चे हैं जिन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम एनके चौधरी ने बताया कि 30 बसें चुनाव में भेजी गई थी। जिसमे गोरखपुर और दिल्ली रूट की आठ बसे अभी नहीं आई है। लेकिन सभी रूट पर पर्याप्त बसें हैं। सोनौली डिपो लिंक सेवा है। लंबी दूरी से आने वाली बसें वापस गोरखपुर, लखनऊ, आगरा दिल्ली और बड़हलगंज, बनारस, अयोध्या, फैजाबाद, प्रयागराज तक जाती हैं। बसें गोरखपुर अयोध्या लखनऊ होकर दिल्ली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed