फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dubouli Rajwaha Canal will now become ideal

Maharajganj News: दुबौली रजवाहा नहर अब बनेगा आदर्श

Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Dubouli Rajwaha Canal will now become ideal
महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र में बहने वाली 15.200 किलोमीटर लंबी नहर दुबौली रजवाहा अब आदर्श राजवाहा बनेगा। रजवाहा के आसपास साफ-सफाई, मरम्मत, पेंटिंग समेत अन्य काम होंगे। इसके लिए शासन से 4.88 लाख रुपये का स्टीमेट भेजा गया है। टेंडर भी हो गया है। छह माह में काम हो जाएंगे।
विज्ञापन

सिंचाई खंड प्रथम के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि यह नहर महराजगंज रजवाहा से ग्राम पंचायत दुबौली से निकलती है जो दुबौली रजवाहा के नाम से जानी जाती है, जो ग्राम पंचायत माधो नगर तक जाती है। वहां खोरनहिया नाले में समाहित हो जाती है। इस योजना से नहर को एक नया लुक मिलेगा। नहर से ग्राम पंचायत दुबौली, महदेवा, सिसवां, भैसौरी, बरवां फहीम, खुटहां, मुड़िला, रूद्रापुर, खजुरिया, सोहांस, गेहुअना, गिरगीटियां व माधो नगर प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन

इसमें से चार माइनर निकलकर और गांवों की फसलों की सिंचाई करती है, जिसमें खुटहां, रुद्रापुर, डींगुरी व कमासिन खुर्द माइनर के नाम शामिल हैं। इस नहर पर किलोमीटर 4.400 पर ग्राम पंचायत मुड़िला के पास एक पुलिया हर पुलिया के पास लाइनिंग बनेगा। पुलिया के अप व डाउन फ्लोर पर बनेगा। सभी कुलावा का मरम्मत कार्य होगा। नहर पटरी जहां-जहां पिच नहीं है वहां खड़ंजा होगा। पैरामेड व रेलिंग बनेगी, पेंटिंग कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुबौली रजवाहा को आदर्श राजवाहा बनाया जाएगा। राजवाहा की साफ-सफाई, मरम्मत समेत अन्य काम होंगे जिसे आदर्श राजवाहा बनाया जाएगा। धन आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-विनोद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed