फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dry weather increases eye allergy cases

Maharajganj News: शुष्क मौसम से आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़े

Thu, 26 Feb 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dry weather increases eye allergy cases
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 50-60 मरीज
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आंखों में एलर्जी संबंधी शिकायतें बढ़ीं
महराजगंज। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज आंखों की जांच कराने पहुंच रहे हैं। जबकि पहले यह संख्या 25-30 थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष निगम ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आंखों पर सीधा असर पड़ने से एलर्जी संबंधी शिकायतें बढ़ गई हैं।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा मरीज आंखों में एलर्जी की समस्या लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद की जांच और चश्मे की नई संख्या चेक कराने वाले मरीज भी नियमित रूप से पहुंच रहे हैं। मौसम परिवर्तन के चलते आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। रोजाना 50-60 मरीज इसी तरह की एलर्जी से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह समस्या विशेष रूप से धूल, प्रदूषण और मौसमी पराग के बढ़ने से जुड़ी हुई है, जो शुष्क या बदलते मौसम में आंखों की नमी को प्रभावित करती है और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस जैसी स्थिति पैदा करती है।
विज्ञापन




डॉक्टरों के अनुसार, मौसम का यह बदलाव जिले में देखा जा रहा है। शुष्क हवा और तापमान में उतार-चढ़ाव से आंखों की सतह पर असर पड़ता है। इससे आंसू फिल्म अस्थिर हो जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप जलन, सूजन और असहजता बढ़ जाती है। जिला अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी सुबह से दोपहर तक मरीजों से भरी रहती है। यह संख्या सामान्य दिनों से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठंडे पानी से धोते रहे आंखें

डॉक्टर मनीष निगम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। आंखों को नियमित रूप से ठंडे साफ पानी से धोएं, इससे एलर्जी और धूल साफ हो जाती है। धूप, धूल और प्रदूषण वाली जगहों से बचें, बाहर निकलते समय चश्मा या सनग्लास जरूर पहनें। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ सकती है। घर में खिड़कियां बंद रखें, खासकर सुबह और शाम के समय। यदि आंखों में लगातार तकलीफ हो रही है, तो स्वयं दवा न लें बल्कि तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed