फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drunken youth created ruckus at Partawal CHC, police detained him

Maharajganj News: परतावल सीएचसी में शराबी युवक ने किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 17 May 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth created ruckus at Partawal CHC, police detained him

विज्ञापन
परतावल। शनिवार को दोपहर शराब के नशे में एक युवक ने सीएचसी परतावल में जमकर उत्पात मचाया। वार्डों में घुसकर वह कर्मचारियों को अपशब्द बोलने लगा। कर्मचारियों ने विरोध जताया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। थक हार कर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची परतावल पुलिस शराबी युवक को अपने साथ ले गई। बताया गया है कि उसने चौकी में भी हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक युवक का अपनी पत्नी और मां से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। बहू के साथ वह सीएचसी परतावल में इलाज कराने आई थी। कुछ देर बाद युवक शराब के नशे में वहां पहुंचकर महिला विंग में तैनात गॉर्ड से विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवक ने अस्पताल परिसर में शोर शराबा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे लेकर पुलिस चौकी पर ले गयी। चौकी पर भी वह कुछ देर तक हंगामा करता रहा। एसओ श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed