फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drunk man creates ruckus on highway, gets challan for disturbing peace

Maharajganj News: नशे में युवक ने किया हाईवे पर किया हंगामा, शांति भंग में हुआ चालान

Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Drunk man creates ruckus on highway, gets challan for disturbing peace
मौके पर पहुंची पुलिस से भी उलझा नशे में धुत युवक, यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन

परतावल। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क बाइक खड़ी कर जमकर हंगामा किया। राहगीरों के वाहनों को रोकने, अभद्रता करने और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पिपरा लाला निवासी गौरव गांव के सामने हाईवे पर बाइक खड़ी कर उत्पात मचा रहा था। राहगीरों की शिकायत पर कतरारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंची।
विज्ञापन

सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि रात करीब आठ बजे श्यामदेउरवा पुलिस गौरव को अस्पताल लेकर आई थी। परीक्षण के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। वहीं कतरारी चौकी प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed