फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drone lidar survey going on fast, photography done up to 43 km

Maharajganj News: तेजी से हो रहा ड्रोन लाइडर सर्वे, 43 किमी तक हुई फोटोग्राफी

Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drone lidar survey going on fast, photography done up to 43 km
ड्रोन कैमरे से रेलवे का सर्वे करती टीम।
महराजगंज। आनंदनगर महराजगंज घुघली रेल मार्ग के लिए ड्रोन लाइडर सर्वे तेजी से हो रहा है। 43 किमी तक जमीनों की फोटोग्राफी कराई जा चुकी है। सेंटर लाइन सर्वे पूरा कर पिलर लगाया जा चुका है। जनवरी तक ज्यादातर काम पूरा कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली से आई टीम सर्वे में जुटी है। नौ किलोमीटर सर्वे होने शेष रह गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसिया बुजुर्ग में बनने वाले रेलवे स्टेशन तक ड्रोन लाइडर सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे से जुड़े कर्मी तेजी से काम निपटा रहे हैं। इस नई रेल लाइन के निर्माण से महराजगंज जनपद का विकास होगा। कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण लघु कृषि उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह रेल लाइन महराजगंज जिला मुख्यालय को जोड़ेगी। वर्तमान में नेपाल सीमा से जुड़ा महराजगंज नगर रेल से जुड़ा नहीं है। इस लाइन के बन जाने से उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों को बाल्मिकीनगर एवं रक्सौल होते हुए पूर्वोत्तर के राज्यों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा तथा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर यातायात का दबाव कम होगा।इस रूट पर आनंदनगर, महराजगंज और घुघली क्राॅसिंग स्टेशन होंगे, जबकि चार हॉल्ट स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस रेल मार्ग पर कुल 9 बड़े एवं 14 छोटे पुल बनाए जाएंगे। रेल लाइन के निर्माण के लिये 191.059 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------
नौ किमी सर्वे शेष रह गया है। इसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे में जुटी टीमें तेजी से काम कर रहीं हैं। सेंटर लाइन पिलर लग चुका है। जमीनों की मैपिक पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार कुशवाहा, सर्वेयर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed