फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dowry harassment case against six including husband

Maharajganj News: पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 17 May 2025 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 May 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
dowry harassment case against six including husband
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठौरा गांव की एक विवाहिता ने सिंदुरिया पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ससुर, ननद और दो देवर के विरुद्ध दहेज के लिए मारने-पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ज्योत्सना पांडेय पुत्री मयंक पांडेय ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को डॉ. मनमोहन पांडेय पुत्र डॉ. गणेश पांडेय, निवासी तिघरा थाना बांसगांव, जिला गोरखपुर के साथ हुई थी। विदाई के एक सप्ताह तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद पति, ससुर, सास लीलावती, देवर राम मोहन और हरिशंकर व ननद ममता पांडेय ने विदाई में कम सामान लाने को लेकर ताना मारते हुए चारपहिया गाड़ी और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।मायके वालों के समझाने के बाद भी नहीं माने। आरोप है कि जेवर लेने के बाद नौ फरवरी 2024 को घर से निकाल दिए। थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed