{"_id":"6969477a8b3f4ca8300757f1","slug":"double-payment-for-the-same-work-has-disturbed-the-administration-investigation-underway-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169303-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक ही काम के डबल भुगतान ने उड़ाई प्रशासन की नींद, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक ही काम के डबल भुगतान ने उड़ाई प्रशासन की नींद, जांच जारी
Fri, 16 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
भेड़िया मनरेगा पार्क में मिट्टी के काम में दो बार भुगतान की हो रही है जांच, चार दिन के अंदर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के भेडि़या गांव में मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) के तहत हुए काम में धांधली की पोल खुल गई है। एक ही समय में दो जगह मिट्टी का काम दिखाकर भुगतान लेने की बात सामने आई है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। जांच टीम इस मामले की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। इसमें मनरेगा के तहत मिट्टी के काम में फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने की कोशिश की गई है। मामले की पूरी रिपोर्ट चार दिन के अंदर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इस प्रकरण को लेकर सबसे पहले अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में फर्जीवाड़ा : भेड़िया मनरेगा पार्क में एक पर डबल भुगतान शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद दूसरे दिन जिला प्रशासन से सख्ती दिखाते हुए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार गौरवेंद्र कुमार सिंह व सिंचाई विभाग द्वितीय के सहायक अभियंता मन्नू चौधरी को जांच के लिए भेजा था। अधिकारियों ने गांव के लोगों से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। इसके अलावा जरूरी अभिलेखों की जांच की गई। अभी मामले की जांच की जा रही है। अफसरों के मुताबिक सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच कर सत्यता के बारे में जानकारी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक मामले में ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन दोनों लोगों ने जवाब दे दिया है, लेकिन उन्होंने जवाब में क्या कहा, इसके बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया इन दोनों लोगों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक व्यक्ति के खाते में भेज दी गई थी रकम
वर्ष 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत भेड़िया गांव में 85 डिसमिल क्षेत्रफल में पार्क का निर्माण कराया गया। इसके तीन अलग-अलग एस्टीमेट बने। पहला एस्टीमेट सितंबर 2023 में 17.95 लाख रुपये का था। इसके सापेक्ष 16.50 लाख रुपये का भुगतान हुआ। दूसरा एस्टीमेट अगस्त 2024 में मिट्टी एवं समलीकरण कार्य के लिए 5.67 लाख रुपये का था। इसमें 5.28 लाख रुपये का भुगतान कर कार्य पूर्ण दर्शाया गया। तीसरा एस्टीमेट नवंबर 2024 में इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 9.90 लाख रुपये का बना। इसमें 9.17 लाख रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि मिट्टी एवं समतलीकरण कार्य के लिए पहले ही मनरेगा मद से भुगतान होने के बावजूद पंचायत निधि से उसी कार्य के लिए 1.34 लाख रुपये दोबारा एक व्यक्ति के निजी खाते में भेजे गया था। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार गौरवेंद्र कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी निचलौल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक ही काम को दो बार दिखाया
अभिलेखों में मिट्टी समतलीकरण के लिए 2432 मानव दिवस और इंटरलॉकिंग के लिए 294 मानव दिवस दर्शाए गए हैं। मानव दिवस सृजन में गड़बड़ी सामने आ रही है। प्रकरण में एक तथ्य सामने आ रहा है कि एक ही काम को दो बार दिखाकर रकम में हेरफेर की कोशिश की गई है। इन्ही बिंदुओं पर अधिकारी जांच कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
कब-कब प्रकाशित हुई खबर
22 दिसंबर को फर्जीवाड़ा: भेड़िया में मनरेगा पार्क, एक की काम का डबल भुगतान
23 दिसंबर को वित्तीय अनियमितता, जिला प्रशासन सख्त
29 दिसंबर को मिट्टी भराई के 3.75 लाख निजी खाते में किया गया भुगतान
30 दिसंबर को धांधली, काम कर रहे थे 100 मजदूर, पोर्टल पर दिखाया 357
2 जनवरी को दो सदस्यीय जांच समिति गठित, तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भेड़िया मनरेगा पार्क में मिट्टी समतलीकरण कार्य के दौरान उसी समय पंचायत भवन में भी मिट्टी कार्य दिखाया गया है। इसके लिए व्यक्तिगत खाते में भुगतान किया गया है। चार दिनों के भीतर सभी साक्ष्यों के साथ जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरवेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार