फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Don't compromise on quality in construction, complete the work on time

Maharajganj News: निर्माण में गुणवत्ता से समझाैता नहीं, समय से पूरा करें काम

Sat, 07 Feb 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Don't compromise on quality in construction, complete the work on time
कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित परियोजना प्रबन्धक चौथीराम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर निर्माण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें हॉल के अतिरिक्त शौचालय, सड़क एवं अन्य सहायक कार्य सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण संसाधनों को बढ़ाकर कार्य की गति तेज करने को कहा ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त सरिया का रसायनिक उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि संरचना की मजबूती एवं दीर्घकालिक गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। उन्होंने परियोजना स्थल से होकर गुजर रहे विद्युत तार को शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल ने बताया कि परियोजना की कुल लागत लगभग 15.16 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू हुआ है और प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल चौथीराम, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed