{"_id":"6b00b91c221ef50511001111","slug":"doctors-have-advised-caution-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-189635-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्दी-खांसी की चपेट में बच्चे, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्दी-खांसी की चपेट में बच्चे, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव और सुबह-शाम बढ़ रही ठंड का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिले में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इससे अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने पांच साल तक के बच्चों में निमोनिया और गंभीर संक्रमण का खतरा देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा के अनुसार, ओपीडी में प्रतिदिन 90 से 100 बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से 60 बच्चे सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के साथ उनके खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि बच्चे की सांस तेज चलना, सांस लेते समय पसलियों का धंसना, दूध या भोजन नहीं लेना व असामान्य सुस्ती गंभीर संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें व तत्काल अस्पताल पहुंचें।