फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not give full rations Kotedar

पूरा राशन नहीं देते कोटेदार

Sat, 02 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 02 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not give full rations Kotedar
कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने डीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : विनोद गुप्ता
कोटेदार की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को पनियरा ब्लॉक के रुद्रापुर के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि कोटेदार पूरा राशन पात्रों को नहीं देते हैं।
विज्ञापन

पनियरा ब्लॉक के रुद्रापुर निवासी चंद्रभान ने बताया है कि कोटेदार कार्ड धारकों को दो-तीन महीने पर एक बार ही मिट्टी का तेल देते हैं। हर महीने राशन का उठान करते लेकिन वितरण नहीं करते। आरोप लगाया है कि नया कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगते हैं। विरोध पर कहते हैं कि अधिकारियों को भी कमीशन देना पड़ता है। मामले की जांच कराकर कोटा निलंबित किया जाए। इशहाक, किशोर, जितेन्द्र, शिव कुमार, अशोक, रामललित, रामनेवास आदि लोग शामिल रहे।


दूसरी ओर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनने वाले राशन कार्ड के लिए अपात्रों का चयन किया गया है। इस संबंध में घुघली नगर पंचायत के वार्ड आठ के सभासद ने जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया है। सभासद अनुष्पा देवी ने कहा है कि वार्ड के कोटेदार व कर्मचारियों की मिलीभगत से राशन कार्ड के लिए अपात्रों का चयन हो गया है। उनका नाम हटा कर पात्रों को चयनित किया जाए। राधेश्याम, पप्पू, अनिल यादव, राकेश कुमार, दिनेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed