फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secretary accused of being absent without notice

Maharajganj News: पैक्स सचिव को हटाने की मांग, संचालक मंडल के बयान दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of being absent without notice
निचलौल। पैक्स लिमिटेड बढ़या के प्रभारी सचिव जितेंद्र कुमार मिश्रा को हटाने की मांग को लेकर संचालक मंडल के सदस्यों की शिकायत पर बुधवार को समिति कार्यालय में जांच हुई। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता घुघली कमलेश कुमार शाही और अपर जिला सहकारी संचालन मंडल के सदस्य रवि श्रीवास्तव ने अध्यक्ष समेत संचालक मंडल के सदस्यों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान प्रभारी सचिव कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर और सदस्यों ने जांच अधिकारियों के समक्ष प्रभारी सचिव के कार्य व्यवहार पर असंतोष जताया। उनका आरोप था कि सचिव बिना अवकाश स्वीकृत कराए अक्सर समिति से अनुपस्थित रहते हैं। सदस्यों ने उन्हें हटाकर किसी अन्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

जांच के दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के अलावा कुंती देवी, चूल्हिया देवी, बांके सिंह और बिशुनी ने भी सचिव को हटाने की मांग का समर्थन किया। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि बुधवार को जांच की जानकारी होने के बावजूद प्रभारी सचिव कार्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने बताया कि संचालक मंडल के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई अधिकारियों के निर्देश के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed