फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neelu won gold, three players won silver and three won bronze medals.

Maharajganj News: ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Neelu won gold, three players won silver and three won bronze medals.
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी।
महराजगंज। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते। प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें जिले के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नीलू पांडेय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रंजीत कुमार, वीर पांडेय और कविता ने रजत पदक जीते। वहीं आदित्य चौधरी, अजय भारती और मुस्कान ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक रियाज अली, आकाश चौधरी और फराज अहमद के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, क्रीड़ा सचिव अजय श्रीवास्तव, क्रीड़ा प्रभारी अजीत गोविंद राव और प्रधानाचार्य डॉ. देवव्रत दुबे ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed