{"_id":"68ae1e08ef21d3514e0d98a4","slug":"dm-inspected-the-district-jail-and-took-stock-of-the-situation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158015-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया हालात का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया हालात का जायजा
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय व जेल परिसर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। वर्तमान में जेल में निरुद्ध 643 बंदियों में से 566 पुरुष और 42 महिला हैं और अल्प वयस्क बंदियों की संख्या 42 है। कारागार में कुल 09 विदेशी बंदी हैं।
जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्यायायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।