{"_id":"66145a118d936c7a010fcc17","slug":"dm-inspected-cmo-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119576-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण
Tue, 09 Apr 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय, मलेरिया अधिकारी कक्ष, शौचालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और नवीन कार्यालय के संचालन के विषय में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि अब कार्यालय पूर्णतः नवीन भवन से कार्य करेगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद भवन के मुख्य द्वार पर गार्ड के लिए केबिन स्थापित करने और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षों के बाहर नाम पट्टिका, स्टील बेंच, आरओ (कूलर सहित), सभागार में पर्याप्त संख्या में कुर्सियां व वीसी सिस्टम, मरीजों के लिए हेल्प डेस्क, और पर्याप्त संख्या में डस्टबिन स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चीजों को अगले 15 दिन के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में एनयूएलएम के माध्यम से कैंटीन स्थापना का भी निर्देश दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम शैलेंद्र गौतम मौजूद रहे। संवाद