फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM honored entrepreneurs

Maharajganj News: डीएम ने किया उद्यमियों को सम्मानित

Tue, 12 Mar 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
DM honored entrepreneurs
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में व्यापार व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 68 के सापेक्ष 267 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इसमें बैंकों द्वारा 164 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है, जबकि 112 को ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 96 के सापेक्ष 285 आवेदन विभाग द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमें अलग-अलग बैंकों द्वारा 159 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए, 98 में ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना के तहत 23 के लक्ष्य के सापेक्ष 49 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं, जिनमे 40 को स्वीकृत करते हुए विभिन्न बैंकों द्वारा 35 मामलों में ऋण वितरित किया जा चुका हुआ। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र, प्लेज्ड योजना सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों समस्या के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। उद्योग बंधु की बैठक में सभी लोगों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा इन्वेस्ट यूपी भवन के लोकार्पण और उनके द्वारा उद्यमियों से संवाद का सीधा प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन

जनपद में निवेश के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी समूहों और उद्यमियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मनित होने वाले उद्यमियों में होटल प्रताप, शांति फाउंडेशन, जीएस गुडविल, ओम एग्रो एनर्जी सहित कुल 45 उद्यमी शामिल रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त राज्य कर आरपी चौरसिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अविनाश पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed