फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM angry over low applications under PM Swanidhi Yojana, gives instructions to increase it

Maharajganj News: पीएम स्वनिधि योजना में कम आवेदन पर डीएम नाराज, बढ़ाने के दिए निर्देश

Sun, 23 Aug 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM angry over low applications under PM Swanidhi Yojana, gives instructions to increase it
कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं नगरीय निकायों की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

पीएम आवास की किस्त पाने पर निर्माण नहीं करने वाले पर हो कार्यवाही
महराजगंज। डूडा एवं नगरीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सिसवा नगर पालिका में प्रतिदिन 100, नौतनवा और महराजगंज नगर पालिका में 50-50 तथा सभी नगर पंचायतों में 25-25 आवेदन कराए जाएं। उन्होंने पीओ डूडा को स्वनिधि योजना की रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और पोर्टल पर लक्ष्य व पूर्ति की सूचना नियमित रूप से अपलोड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और वैश्विक नगरोदय योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने पीएम आवास योजना-शहरी 1.0 के ऐसे चयनित लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने प्रथम किस्त प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। ऐसे मामलों में वसूली के लिए आरसी जारी कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ग्रांट रजिस्टर और संपत्ति रजिस्टर को अपडेट रखने तथा एक सप्ताह के भीतर सभी योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण की फोटोयुक्त आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एलडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पीओ डूडा समेत सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed