फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District president placed under house arrest before going to Lucknow for the grand convention, anger among heads

Maharajganj News: महासम्मेलन में लखनऊ जाने से पहले ही जिलाध्यक्ष नजरबंद, प्रधानों में आक्रोश

Wed, 20 May 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
District president placed under house arrest before going to Lucknow for the grand convention, anger among heads
पंचायत चुनाव टलने पर प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग तेज
विज्ञापन

चौक पुलिस ने जिलाध्यक्ष अनिल जोशी को घर में ही रोका
मिठौरा। पंचायत चुनाव टलने की आशंकाओं के बीच ग्राम प्रधान संगठन और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। बुधवार को लखनऊ में प्रस्तावित ग्राम प्रधान महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को मंगलवार सुबह ही पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर प्रधानों में भारी नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने तथा कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने 20 मई को लखनऊ में महासम्मेलन बुलाया था। आरोप है कि सम्मेलन में जाने से रोकने के उद्देश्य से सुबह से ही चौक पुलिस जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गई और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। मौके पर थाना प्रभारी मनीष पटेल समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह की कार्रवाई अलोकतांत्रिक
नजरबंद किए जाने के बाद जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने सरकार और प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन सरकार के खिलाफ नहीं है बल्कि केवल यह चाहता है कि वर्ष 2021 की तरह दोबारा एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने गए प्रधानों पर सरकार को भरोसा दिखाना चाहिए और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए अगले पंचायत चुनाव तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए अथवा प्रधानों की ही प्रशासक समिति घोषित की जाए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि अपनी लोकतांत्रिक मांग उठाने जा रहे जनप्रतिनिधियों को घर में कैद करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उधर, इस घटना के बाद जिले के प्रधानों और संगठन पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed