फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District police ranked number one in UP for IGRS grievance redressal.

Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस यूपी में नंबर वन

Wed, 02 Sep 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
District police ranked number one in UP for IGRS grievance redressal.
अगस्त की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का मिला लाभ
महराजगंज। आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद पुलिस को अगस्त 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।
प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आम लोगों की ओर से विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराया जाता है। इन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। अगस्त माह के मूल्यांकन में जनपद पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में बेहतर कार्यप्रणाली अपनाते हुए समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके परिणामस्वरूप जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाती है। थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक अधिकारियों द्वारा शिकायतों की लगातार निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed