फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   district plan approves

3.29 अरब की जिला योजना अनुमोदित

Sun, 02 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
district plan approves
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल,सांसद पंकज चौधरी, विधायक प्रेमसागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शनिवार को जिला पंचायत की तीन अरब 29 करोड़ 59 लाख रुपये की वर्ष 17-18 की जिला योजना का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य वित्त योजना का 22 करोड़ रुपए के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी संयुक्त प्रयास करें। शासन से प्राप्त धन का गुणवक्तापूर्वक उपयोग किया जाए। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों के संचालन में किसी भी जनप्रतिनिधि की उपेक्षा न की जाए। सभी से सम्यक प्रस्ताव लेकर कार्य कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने की सूचना भी दी जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत जिला पंचायत भी कार्यदायी संस्था है। जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर कार्य कराया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा टैक्स की वसूली पारदर्शी ढंग से की जाए। किसी भी व्यक्ति, व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि टैक्स वसूली में किसी इन्सपेक्टर को दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। जिले में कुल 4207 कर दाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि महराजगंज चौक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तत्काल मरम्मत कराए। उन्होंने जल निगम से हैंडपम्प स्थापना की कार्य योजना तथा पाइप लाइन पेयजल योजना, लोहिया आवास की ब्लाकवार सूची देने का निर्देश दिया है। विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह ने कोल्हुई तथा धानी पाइप लाइन पेयजल योजना से चालू कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने जर्दी डोमरा बांध को मजबूत कराने को कहा। उन्होंने कार्यालयों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने मुजुरी में विद्युत उप केंद्र के शीघ्र निर्माण कराने, भटहट-घोड़हवा मार्ग ठीक कराने का निर्देश दिया। 

विधायक सिसवा प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सदन की बैठक में एजेंडा पर पहले चर्चा की जाए। ताकि जिले के विकास की समीक्षा हो सके। अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 17-18 में 65.90 करोड़ आय तथा 65.95 करोड़ व्यय का अनुमान है। वर्ष 16-17 में यह क्रमश: 74.12 करोड़ तथा 54.12 करोड़ था। लगभग 50 लाख रुपए से सभागार के कायाकल्प के लिए है।

उन्होंने सदन की बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी स्वीकृत कराया। परियोजना निर्देश ने बताया कि वर्ष 16-17 में जिले में 8681 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास बनेंगे। डीसी मनरेगा ने बताया जिले में वर्ष 17-18 में 10192 लाख रुपए का मनरेगा का बजट है। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को सदन में रखते हुए उसके निराकरण की मांग की।


बैठक के प्रारंभ होने पर सभी विधायक को पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में सीडीओ राम नेवास, सीएमओ डा.आरके तिवारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी नामित ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed