{"_id":"6acaa8b002938bca7e08aec2","slug":"district-level-kabaddi-competition-held-in-dharampur-concludes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186828-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मीरापुर को हराकर बरवां खुर्द बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मीरापुर को हराकर बरवां खुर्द बना चैंपियन
विज्ञापन
भिटौली। विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत धर्मपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार की देर रात समापन हो गया। फाइनल मुंकाबले में मीरापुर को हराकर बरवां खुर्द चैंपियन बना।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने दांव व दमखम से एक-एक अंक जोड़ते रहे। मैच में बरवां खुर्द की टीम ने 24 अंक अर्जित किया, जबकि मीरापुर की टीम 20 अंक ही बना पाई। इस तरह बरवां खुर्द की टीम ने मीरापुर को 4 अंक से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में मीरापुर, बरवां खुर्द, पचरुखिया तिवारी एवं धर्मपुर की टीम जगह बनाने में सफल रहीं। पहले सेमीफाइनल में मीरापुर ने धर्मपुर को एवं बरवां खुर्द ने पचरुखिया तिवारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इससे पहले, खेल का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता उर्फ ‘लल्ला’ ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के ऐसे आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा उभर कर सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।