फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District administration Palpa has banned night time vehicle operation

Maharajganj News: जिला प्रशासन पाल्पा ने रात्रिकालीन वाहन संचालन पर लगाई रोक

Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
District administration Palpa has banned night time vehicle operation
सोनौली। पाल्पा जिला आपदा प्रबंधन समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक राजमार्गों पर रात्रिकालीन वाहन संचालन पर रोक लगा दी है। समिति का कहना है कि वर्षा के कारण सड़क मार्ग पर भूस्खलन ज्यादा होता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसून काल में रात्रिकालीन वाहन संचालन न करने का अनुरोध किया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन कार्यालय पाल्पा के सूचना अधिकारी एवं सहायक मुख्य जिला अधिकारी ऋषिराम सुबेदी ने बताया कि जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होगी।
विज्ञापन

जोखिमपूर्ण सड़कों पर दुर्घटनाएं होने की संभावना अधिक है। रात में ऊपर से चट्टानें और मिट्टी गिरने की संभावना है, इसलिए यात्रियों, मालवाहक, निजी और सार्वजनिक वाहनों से रात में यात्रा नहीं करने का अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख सड़क खंडों पर रात में आवाजाही प्रतिबंधित है, उनमें बुटवल सिद्धबाबा-रामडी सड़क खंड, तानसेन-रिडी-तमघास सड़क, हरथोक, छाहरा, तिंगिरे, आर्यभंजयांग, ताहू-रामपुर सड़क खंड शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि वह आवश्यक निगरानी और प्रबंधन के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed