फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispose of old pending cases soon: DM

पुराने लंबित वादों का जल्द करें निस्तारण : डीएम

Wed, 24 Jul 2024 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Jul 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dispose of old pending cases soon: DM
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने आबकारी, व्यापार, विद्युत, परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई ग्रेड वाली योजनाओं में चेतावनी देते हुए प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जीबीसी में शामिल उद्यम जिन्होंने अबतक उत्पादन नहीं शुरू किया है, उनमें उत्पादन शुरू कराएं। डिजी शक्ति में संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को माह के अंत तक न्यूनतम 2500 स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण के निर्देश दिए। गन्ना भुगतान को शत–प्रतिशत करने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24, 80, 116, व 34 के मामलों सहित पांच साल से पुराने लंबित वादों को माह के अंत तक शून्य करने और तीन साल व एक साल से पुराने लंबित वादों की नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि एसडीएम सहित सभी मजिस्ट्रेट लक्ष्य निर्धारित करते हुए लंबित वादों को शून्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व विभाग को विभागों से प्राप्त आरसी के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। कहा की बेहतर रैंक मिलने से सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए सबको अधिक प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed