{"_id":"5b64ad994f1c1b49778b5edc","slug":"dismissal-of-ado","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ को बर्खास्तगी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ को बर्खास्तगी की चेतावनी
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
एडीओ को बर्खास्तगी की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/मिठौरा। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश में ही सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय, राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय, ग्राम सभा परसामीर प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए। इसके बाद परसामीर पंचायत भवन पर गए। यहां अतिक्रमण देख एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान से कड़ी नाराजगी जताई। परसामीर प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य अवधेश भार्गव एवं अजय पटेल बच्चों को पढ़ाते हुए मिले जबकि अनुचर रिजवान अवकाश पर थे। विद्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी घास देख डीएम ने नाराजगी। उन्होंने एडीओ पंचायत मिठौरा नन्दलाल यादव से नाराजगी जताते हुए बर्खास्त करने की चेतावनी भी दी।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापिका नेहा और शिक्षामित्र गरिमा द्विवेदी उपस्थित मिलीं। दोनों की पहचान के लिए आधार कार्ड मांगा गया। उसके बाद विद्यालय परिसर के बाहर गंदगी देख साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सिंदुरिया में राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां फॉर्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं स्वीपर जमीरउद्दीन उपस्थित मिले। उन्होंने ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या पूछी। चिकित्सालय के बाहर गंदगी देख उन्होंने सफाईकर्मी से नाराजगी जताई। परसामीर प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य अवधेश भार्गव एवं अजय पटेल बच्चों को पढ़ाते हुए मिले जबकि अनुचर रिजवान अवकाश पर थे। विद्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी घास देख डीएम नाराज हुए और एडीओ पंचायत मिठौरा नन्दलाल यादव को बर्खास्त करने की चेतावनी भी दी। उसके बाद परसामीर स्थित पंचायत भवन गए। रास्ते में ग्रामीणों द्वारा गोबर रखे जाने के कारण डीएम बारिश में छाता लेकर पंचायत भवन तक आए। वहां पर खुली बैठक चल रही थी। पंचायत भवन पर अतिक्रमण देखकर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान हरी लाल चौधरी से अतिक्रमण करने वालों का नाम पूछे। ग्राम प्रधान ने जब अतिक्रमण करने वालों का नाम नहीं बताया तो प्रधानी खत्म करने की चेतावनी भी दी। चौकी पुलिस सिंदुरिया के माध्यम से पंचायत भवन से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उसके बाद ग्राम सचिव रामकिशुन गुप्ता से आयुष्मान भारत, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन एवं शौचालयों के निर्माण में हुई प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान डीएम को बताया गया कि ग्राम सभा में 292 लोगों के सूची में नाम दर्ज हैं और सभी का शौचालय पहले ही बन चुका है। डीएम ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।