फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Discussion on identification and solution of high risk pregnancy

Maharajganj News: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान और समाधान पर की गई चर्चा

Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Discussion on identification and solution of high risk pregnancy
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के बारे में दी गई जानकारी
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स को शामिल किया गया
महराजगंज। बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स को शामिल किया गया।
सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के संकेत क्या-क्या होते हैं। इनमें एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पिछले गर्भपात का इतिहास, जुड़वा बच्चे, कम उम्र या अधिक उम्र की गर्भावस्था, संक्रमण आदि प्रमुख कारक शामिल हैं। इन संकेतों की पहचान कैसे की जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को तुरंत उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधा जैसे सीएचसी डीएच में रेफर करने की प्रक्रिया, रेफरल के दौरान आवश्यक सावधानियां और आपातकालीन प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही जांचों के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई। बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, हीमोग्लोबिन टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड शुगर जांच, अल्ट्रासाउंड विशेषकर लेवल-2, स्क्रीनिंग टेस्ट आदि जांचों का समयबद्ध निष्पादन मां और शिशु दोनों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण सत्र में जिला ट्रेनर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. रोमा गुप्ता तथा डॉ. शेफाली ने मुख्य रूप से सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका, डॉ. मंजुला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, कुलदीप, बबीता सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed