फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees were delighted to see the enactment of Krishna-Rukmini marriage in Raasleela.

Maharajganj News: रासलीला में कृष्ण-रुक्मणी विवाह का मंचन देख हर्षित हुए श्रद्धालु

Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees were delighted to see the enactment of Krishna-Rukmini marriage in Raasleela.
फरेंदा। कम्हरिया खुर्द में स्थित काली मंदिर पर श्री हनुमंत महायज्ञ का आयोजन जारी है। यहां मथुरा वृदावन के कलाकारों ने कृष्ण-रुक्मणी विवाह का मंचन किया। इस दौरान विवाह की मनोहारी झांकी निकाली।
विज्ञापन

रासलीला में कलाकारों ने दिखाया कि कुंडिन नरेश भीष्मक की पुत्री का नाम रुक्मणी था। रुकमणी ने देवर्षि नारद एवं अन्य लोगों के मुख से भगवान के सौंदर्य, माधुर्य आदि गुणों को सुनकर अपना प्राण श्री कृष्ण के चरणों में समर्पित कर दिया था। लेकिन रुकमणी के पांच भाई श्री कृष्ण से विवाह नहीं करवाना चाहते थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने रुक्मणी का विवाह शिशुपाल से संपन्न कराने की योजना बनाई।
विज्ञापन

रुकमणी को जब यह बात ज्ञात हुई तो उन्होंने एक ब्राह्मण के हाथ से पत्र लिखकर भिजवा दिया और अपनी समस्या से अवगत करा दिया। पत्र मिलते ही भगवान श्रीकृष्ण कुंडिनपुर आए और कात्यायनी देवी के मंदिर पर उनको अपने रथ पर बैठा कर द्वारका के लिए रवाना हो गए। इस दौरान यजमान सुनील पांडेय, सत्यभामा पांडेय, अध्यक्ष बंटी पांडेय, जसवंत पांडेय, भोला, बैजनाथ, विनोद, दुखहरन, पप्पु, पारले, राजन, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed