फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees took out a grand Kalash Yatra

Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out a grand Kalash Yatra
फरेंदा। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में बुधवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1001 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धानी नदी के राप्ती घाट पर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कलश में पवित्र जल भरवाया। भक्तिमय गीतों व नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में शुभ विचार की भी प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में मिलजुल कर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान सुनील पांडेय, सत्यभामा, अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय, पूर्व प्रधान देवेन्द्र पांडेय, प्रधान राजन पांडेय, सभासद मोनू पांडेय, टोनू, वीरेंद्र पांडेय, जसवंत पांडेय, विभूति पांडेय, विवेक, कैलाश पांडेय मौजूद रहे।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed