फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Devotees sought blessings from the presiding deity of knowledge and affection.

Maharajganj News: ज्ञान व ममता की अधिष्ठात्री से श्रद्धालुओं ने मांगा आशीर्वाद

Sat, 27 Sep 2025 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Devotees sought blessings from the presiding deity of knowledge and affection.
दुर्गा मंदिर पर पूजन करते श्रद्धालु।
महराजगंज। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने ममता व ज्ञान की अधिष्ठात्री के रूप में स्कंदमाता की पूजा और आराधना की। देवी मंदिरों में आद्रवन, कुड़ियां मंदिर, बनैलिया माता मंदिर में सुबह के समय दर्शन करने वालों की लाइन देखी गई। अपनी बारी आने पर श्रद्धालुओं ने नारियल- चुनरी, मेवा व मिष्ठान चढ़ाकर देवी से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। लेहड़ा देवी मंदिर पर शुक्रवार फूलों की जबरदस्त मांग दिखी। राजू माली के मुताबिक गुड़हल एवं लाल गुलाब की माला 30 से 40 रुपये पीस के हिसाब से बिकी। शारदीय नवरात्र के दिन जैसे- जैसे आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। देवी दरबार में दूर- दराज से पहुंचकर लोग न सिर्फ हाजिरी लगा रहे, बल्कि माता का आशीर्वाद मिले, इसके लिए देवी को प्रिय वस्तुओं का चढ़ावा अर्पित कर रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन सर्वाधिक भीड़ लेहड़ा देवी मंदिर में रही जहां सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को कतारबद्ध दिखी। यह स्थिति सुबह 11:00 बजे तक बनी रही इसके बाद लगभग दोपहर दो बजे तक भीड़ कुछ कम रही, लेकिन इसके बाद देर रात तक भक्तों का आवागमन बना रहा।
विज्ञापन

इसी तरह बनैलिया माता मंदिर नौतनवां व निचलौल कुड़ियां माता मंदिर में भीड़ रही। मुख्यालय के दुर्गा मंदिर में भी पूरे दिन दर्शनार्थियों की जत्था आता-जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed