{"_id":"69ee6800cae43745b40b1f72","slug":"despite-the-sdms-investigation-villagers-protested-against-the-construction-of-the-tank-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176134-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम के जांच के बाद भी टंकी बनाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम के जांच के बाद भी टंकी बनाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बृजमनगंज में पानी की टंकी का विरोध करते ग्रामीण।
सीमांकन कर दिया पानी की टंकी बनाने का निर्देश
फरेंदा। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में काली मंदिर व खलिहान की भूमि पर बन रहे पानी की टंकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने नगर पंचायत द्वारा धार्मिक महत्व व खलिहान के जमीन पर पानी की टंकी बनाने के विरोध में चिह्नित जमीन पर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन दबाव में आकर सही निर्णय नहीं ले रहा है। लोगों ने बताया कि पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित जमीन गाटा संख्या 804 है। जबकि पानी की टंकी का बोर के लिए खोदा गया गड्ढा गाटा संख्या 805 है। जो कि वर्तमान में खलिहान के नाम पर दर्ज है। मामले की शिकायत की जांच शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम ने मौके पर पहुंच कर की थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में शिकायतकर्ता व ग्रामीणों को बुलाकर मौके की जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही लेखपाल से भूमि के संबंध में सत्यता जांच भी कराई।
बावजूद इसके ग्रामीणों का कहना है कि दबाव में आकर प्रशासन द्वारा खलिहान की भूमि व काली माता मंदिर के पास ही पानी की टंकी बनाने की बात की जा रही है। जिसे कतई नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर पर शनि यादव, उग्रसेन, शिव प्रसाद, उमेश,मालती, शारदा, गुड़िया, ममता, चंद्रावती, ज्ञान मति,सोना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।