फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   desappointed handpump

खराब पडे़ हैंडपंपों से प्यास बुझाने की तैयारी  

Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
Mahrajganj
Mahrajganj Updated Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
desappointed handpump
खराब हैंडपंप
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

महराजगंज। नगर में खराब पडे़ हैंडपंपों से प्यास बुझाने की तैयारी है। नगर में शुद्ध पेय जल न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चाहे बस स्टेशन में लगा हैंडपंप हो या फिर जिला अस्पताल के सामने का हैंडपंप, दोनों से शुद्ध जल नहीं निकल रहा है। स्थिति ऐसी है कि कोई इन हैंडपंपों से पानी तक पीना नहीं चाहता है। यहीं नहीं प्राइमरी स्कूल का भी हैंडपंप खराब पड़ा है। इसके कारण बच्चों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है। यह तो नगर के प्रमुख स्थानों का उदाहरण है। नगर में ऐसे कई सार्वजनिक स्थल है, जहां पर कहने को तो हैंडपंप लगे है, लेकिन वह या तो खराब है। या फिर दूषित जल दे रहे है। विभागीय आकड़ों की माने तो नगर में 407 हैंडपंप लगे हैं। 25 रिबोर योग्य है। वही नगर नगर पालिका के आंकड़ों में कोई हैंडपंप खराब नहीं है। यह हाल तब है जब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।
---- 
फोटो:- 
गंदे स्थान पर लगा हैंडपंप 
जिला अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले शिब्बन वर्मा बताते हैं कि शुद्ध पेयजल को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। गर्मी का मौसम आ गया। पानी बेहद जरूरी है। अस्पताल में प्रतिदिन दूर-दराज से लोग आते हैं। पेयजल को लेकर उन्हें परेशान होता है। गंदे स्थान पर हैंडपंप होने के कारण कोई पानी पीने नहीं जाता है।  
विज्ञापन

-- 
फोटो:- 
पानी के जार से बुझ रही प्यास 
मेडिकल स्टोर संचालक चंदन जायसवाल ने बताया कि हर रोज एक जार पानी खरीदना पड़ता है। अगर हैंडपंप से शुद्धजल मिलता, तो पानी नहीं खरीदना पड़ता। लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी को लेकर सचेत रहना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दूर से आने वाले मरीजों को होती है। समस्या समाधान के दावे केवल कागजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी खरीदकर पीना पड़ता है 
डीआईओएस दफ्तर पर जरूरी कार्य से पहुंचे राकेश पटेल ने कहा कि कार्यालय परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। यहां आने पर अगर किसी को प्यास लग जाए तो पानी खरीद कर पीना पडे़गा। गर्मी के समय में हैंडपंप का खराब होना ठीक नहीं है। हैंडपंप को ठीक कराने के जिम्मेदार उदासीन बने हुए है। 
 
बच्चों को सबसे अधिक परेशानी 
दवा विक्रेता समिति के महामंत्री विनय कुमार नायक कहते हैं कि पिपरदेउरा प्राइमरी स्कूल पर हैंडपंप ठीक नहीं है। बच्चों को पानी पीने के लिए दूर जाना पड़ता है। खराब पडे़ हैंडपंप को दुरुस्त करने को लेकर अधिकारी सजग नहीं है। गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। पेयजल को लेकर इस तरह की लापरवाही से लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है। बस स्टेशन परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। 

--
 
खराब पड़े हैंडपंपों की होगी मरम्मत : एसडीएम 
एसडीएम सदर देवेश गुप्ता का कहना हैं कि नगर में खराब पडे़ हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए समस्या का समाधान किया जाएगा। शुद्ध पेयजल को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed