{"_id":"66f71944feee54be3c0fd374","slug":"dental-section-got-x-ray-machine-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132313-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दंत रोग अनुभाग को मिली एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दंत रोग अनुभाग को मिली एक्स-रे मशीन
Sat, 28 Sep 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा बेहतर की जा रही है। डेंटल अनुभाग को जरूरी संसाधन मिलने से मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज हो रहा है। अस्पताल को डेंटल एक्स-रे मशीन, दांत साफ करने वाली मशीन समेत अन्य सामान मिले हैं। रोजाना दंत रोग अनुभाग में 40 से 50 मरीज आते हैं।
जानकारी के अनुसार, गुजरे वक्त में दंत रोग अनुभाग में जरूरी संसाधन नहीं रहने के कारण इलाज में परेशानी होती है। जरूरी सामानों की मांग की गई थी। यह मिलने के बाद अब समस्या दूर हो गई है। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज हो रहा है। नई डेंटल एक्सरे मशीन के अलावा दांत में भरने वाला मसाला भी अब आ गया है। इससे मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ता है। दांत साफ करने वाली नई मशीन मिली है।
जिला अस्पताल के डेंटल सर्जन डाॅ. परितोष सिंह ने बताया की जरूरी संसाधन मिलने से समस्या दूर हो गई है। इन दिनों लोगों का बेहतर ढंग से इलाज हो रहा है। दर्द से पीड़ित राजन तिवारी ने बताया कि दो माह पहले अस्पताल आया था तो एक्सरे कराने के लिए बाहर जाना पड़ा था, लेकिन इस बार ऐसी समस्या नहीं है। इस बार सभी सुविधा अस्पताल में ही मिली है। मोहनापुर की संगीता वर्मा ने बताया कि दांत में मसाला भरा गया है। इलाज कराने में परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
दंत रोग अनुभाग में जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिया गया है। जिला अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा देने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक