फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dense fog increased the problem at night, sunshine during the day gave relief

Maharajganj News: रात में घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, दिन में निकली धूप ने दी राहत

Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Dense fog increased the problem at night, sunshine during the day gave relief
महराजगंज। रविवार की रात घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि सड़क की सफेद पट्टी तक नहीं दिख रही थी। सोमवार को 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। अस्पताल परिसर व पार्कों में लोग धूप सेंकते नजर आए। अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रात में लगातार कोहरा बढ़ रहा है। सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दस बजे के बाद धूप निकलने पर लोगाें को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। इससे मौसम में ठिठुरन बनी रही। धूप निकलने से पहले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

रविवार को भी रात से लेकर सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच करीब एक सप्ताह तक बना रहेगा। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। पछुआ हवा के कारण गलन हो रही है। रात में कोहरे का प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed