फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demonstration on petrol diesel

पेट्रोल-डीजलः मूल्यवृद्धि को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
demonstration on petrol diesel
नौतनवां तहसील परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : MAHARAJGANJ
पेट्रोल-डीजल : मूल्यवृद्धि के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन
विज्ञापन

सदर, नौतनवां, निचलौल, फरेंदा तहसील में कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी
महराजगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल मूल्य में बढ़ोत्तरी के खिलाफ जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर संबंधित उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नौतनवां, फरेंदा, निचलौल एवं सदर तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में फेल है।
सदर तहसील में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूर्णमासी प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नुरूलहोदा, अशोक, सुशील, दिलीप, मुंद्रीका, आशा, लालधारी आदि मौजूद रहे। फरेंदा तहसील में प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभवुन नारायण मिश्रा, रामप्यारे प्रसाद, भरत भुआल चौधरी, रामस्वरूप सहानी, हनुमान प्रसाद, कृष्ण शंकर उपाध्याय, शमशेर अली, कोईल, अमर, धर्मनाथ आदि मौजूद रहे। निचलौल तहसील परिसर में पूर्व सदस्य विनोद यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित दो सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान इनायत खान, सुरेश गुप्ता, अफताब, अरबाज खान, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां तहसील परिसर में सदामोहन उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि को कम करने, श्रीनगर बांध में टूटे रेगुलेटर को बनाने, महाव नाले में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत कराने आदि मांग की है। इस मौके पर नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, राणा सिंह, गंगाजल, अख्तर, समशाद, अ़ालोक पांडेय, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed