फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration on breaking RCC culvert and installing Hume pipe

Maharajganj News: आरसीसी पुलिया तोड़कर ह्यूम पाइप लगाने पर प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on breaking RCC culvert and installing Hume pipe
सिंदुरिया। महराजगंज निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग-730 एस का निर्माण हो रहा है। रामपुरमीर गांव की तरफ जाने वाले रोड़ पर स्थित बलिया नाले की पुरानी आरसीसी पुलिया को तोड़कर ह्यूम पाइप लगाई जा रही है। इससे सोमवार को ग्रामीण भड़क उठे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मंजेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की। प्रधान ने कहा कि बरसात के समय बलिया नाला से बारिश के दौरान बाढ़ का पानी इसी पुलिया के माध्यम से निकलता था।
विज्ञापन

पुलिया को हटाकर केवल ह्यूम पाइप लगाने से जल निकासी बाधित होगी, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो सकती हैं और नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ह्यूम पाइप पानी के बहाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की। इस मौके पर राम आसरे, पडोही, लखन, शंभू चौहान, लक्ष्मण चौहान, पवन शर्मा, मनीषा यादव, रामलखन शर्मा, रामआसरे खरवार, बंधन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed