फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration banned on birth anniversary of Jai Prakash Narayan

Maharajganj News: जय प्रकाश नारायण की जयंती मना किया प्रदर्शन

Fri, 11 Oct 2024 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Oct 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration banned on birth anniversary of Jai Prakash Narayan
महराजगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जननायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। इसके बाद विरोध प्रदर्शन की मंशा से सड़क पर उतरे सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 122 वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई। पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने जननायक को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताया। कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संपूर्ण क्रांति का आगाज किया था। संपूर्ण क्रांति से ही मुलायम सिंह यादव, नीतिश कुमार व लालू प्रसाद यादव को मजबूती मिली। नेताजी ने जननायक के आदर्शों को आत्मसात करते हुए पिछड़े, दलितों व शोषितों के उत्थान के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोक दिया गया। यह उचित नहीं है। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए सड़क पर भी उतरे, लेकिन पुलिस ने स्थिति को समझते हुए कार्यालय के बाहर ही कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने दशहरा व भीड़भाड़ का हवाला देकर सड़क पर किसी प्रकार का प्रदर्शन न करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया जिससे बात बनी। इस दौरान अमरजीत पासवान, यज्ञदत्त पासवान, प्रणय कुमार गौतम, विजय यादव, शत्रुघ्न, लल्ला यादव, डाॅ. शेषनाथ, अमरनाथ यादव, अर्जुन यादव, श्रवण पटेल, विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed