फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration against EO regarding salary cut

Maharajganj News: वेतन कटौती को लेकर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against EO regarding salary cut
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शनिवार को वेतन कटौती को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पूरा वेतन न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी श्यामू, हरिलाल, राजकुमार, नगीना, पिंटू, विजय,रणजीत, मानवेंद्र, सोनू आदि ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से महीने के पूरे दिन नगर की साफ सफाई से लेकर पूरा कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें ईओ की ओर से जुलाई के महज 26 दिनों का वेतन दिया जा रहा है। जबकि पूरे दिन कार्य करने पर वेतन में कटौती कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार है। इन लोगों ने आगे कहा की अगर उन्हें पूरे दिन का वेतन नहीं मिला तो वह आंदोलन तेज करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में पूरे दिन का वेतन देने की बात कहीं है। जबकि ईओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed